हसनपुर: गांव डगरोली में मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने की छापेमारी, 15 लीटर कच्ची शराब और 300 लीटर लहन किया नष्ट
आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कोतवाली हसनपुर के ग्राम डगरौली में छापेमारी की। इस दौरान 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। साथ ही मौके से 300 किलो लहन भी मिला, जिसे नष्ट कर दिया गया। गन्ने के खेत में एक भट्ठी भी नष्ट की गई है। आबकारी विभाग ने इस मामले में एक अभियोग पंजीकृत किया है।