हसनपुर: हसनपुर में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और एक शिक्षक को स्कूल में शराब पीने के आरोप में निलंबित किया गया
हसनपुर में प्राथमिक विद्यालय में शराब पीने के मामले में दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने यह कार्रवाई की है। फैयाज नगर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार और सुतारी खुर्द संविलियन विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक अनुपाल सिंह पर कार्रवाई हुई है।