हसनपुर: आदमपुर में शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, अब किया शादी से इंकार, पीड़िता ने थाने में की शिकायत
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युक्ति ने मंगलवार को 6:00 बजे अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। उसने थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने इस संबंध में थाने में शिकायती पत्र देकर भी कानूनी कार्रवाई की मांग की है और मंगलवार को अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है।