इंदौरा: मंड मियानी में सरकारी स्कूल के पीछे पेड़ से लटका मिला पंचायत चौकीदार का शव, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की शुरू
Indora, Kangra | Jul 19, 2024 पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा की पँचायत मंड मियानी के एक सरकारी स्कूल के पीछे पेड़ से लटका एक शव मिला है।जिसकी शिनाख्त शादी लाल निबासी मंडमियानी तहसील इंदौरा के रूप में हुई है। जोकि पँचायत मंड मियानी में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। वहीं पुलिस ने भी शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी । घटना की जानकारी शुक्रवार को ASP धर्म चन्द वर्मा ने दी।