इंदौरा: भदरोया में खनन विभाग ने अवैध खनन में जुटी एक JCB को काबू कर वसूला ₹50 हजार जुर्माना
Indora, Kangra | Jul 17, 2024 इंदौरा के व्यास दरिया किनारे खनन पर पूरी तरह से पाबंदी लगी हुई है। इसके बाबजूद भी अबैध तरीके से हो रहा खनन रुकने का नाम नही ले रहा है । इसी कड़ी में खनन विभाग के निरीक्षक सन्नी जसवाल ने गुप्त सूचना के आधार पर भदरोया में अबैध खनन में जुटी एक JCB को काबू कर 50 हजार रु जुर्माना बसूल किया है। बुधवार को जानकारी देते हुए खनन अधिकारी नीरजकान्त ने दी।