इंदौरा: SDM इंदौरा की लोगों से अपील ,बरसात दौरान नदी, नालों व खड्डों किनारे जाने से करें परहेज
Indora, Kangra | Jul 18, 2024 SDM इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर ने गुरुवार को फोनिकली मीडिया के माध्यम से उपमण्डल इंदौरा के लोगों से अपील की है कि बरसात दौरान नदी,नालों व खड्डों के पास न जाएं। कहां उपमण्डल क्षेत्र के तहत पड़ती कुछ खड्डे ऐसी हैं जो पहाड़ों से निकल के आती हैं व जब पहाड़ों पर बारिश होती है तो उनका जलस्तर एकाएक बढ़ जाता है। इसलिए लोग ऐसे मौसम दौरान किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं।