इंदौरा: इंदौरा के भिन्न -भिन्न विभागों के कनिष्ठ अभियंताओं की BBMB प्रशासन के साथ तलबाड़ा में हुई बैठक,
सतर्क रहने पर दिया जोर
Indora, Kangra | Jul 17, 2024 गत वर्ष अगस्त माह में BBMB प्रशासन द्बारा पौंग डैम से छोड़े गए पानी कारण फतेहपुर व इंदौरा के मण्ड क्षेत्र में बाढ़ आ गई थी। जिस कारण जहां किसानों व स्थानीय लोगों का भारी नुकसान हुआ था तो वहीं भिन्न -भिन्न विभागों की काफी योजनाएं बाढ़ की भेंट चढ़ी थी। इस बार ऐसे हालात न बने इसके लिए बुधवार को बैठक कर सतर्क रहने की रणनीति बनाई गई।