इंदौरा: मिलवां में पलटा क्रेशर से भरा टिप्पर, चालक को आई मामूली चोटें
Indora, Kangra | Jul 18, 2024 पठानकोट-जालंधर मार्ग पर पड़ते पुलिस थाना डमटाल के साथ लगते मिलवां में एक क्रेशर से भरा टिप्पर पलट गया। जिस दौरान चालक को मामूली चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो टिप्पर मिलवां से मुकेरियां की तरफ जा रहा था कि मिलवां में ही पीछे से आ रहे बाहन चालक को साइड देते बक्त जैसे ही टिप्पर कच्ची जगह पर उतरा कि जगह बैठ गई व टिप्पर पलट गया।