प्रतापगढ़: नारायणगंज के खमपुर गांव के एक खेत में कब्र जैसा खुदा गड्ढा, जांच के लिए पहुंची पुलिस
मानधाता थाना क्षेत्र के नरायण गंज खमपुर में अरुणेश सिंह के खेत में बीती रात किसी अज्ञात ने खुदाई एक गड्ढा बना दिया। देखने से ऐसा लग रहा था कि जैसे यह कब्र हो और इसमें किसी को दफन किया गया हो। दोपहर में कुछ लोग खेतों की तरफ गए इसकी जानकारी खेत मालिक को दी। यह जानकारी ग्रामीणों में पहुंची तो ग्रामीणों की खेत में भीड़ जमा हो गई । लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे।