कुंडा: कुंडा ब्लॉक कार्यालय में तैनात सहायक कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, हालात बिगड़े
कुंडा ब्लॉक कार्यालय में तैनात सहायक कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) श्री कृष्णा मिश्रा के साथ दबंगों द्वारा मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि दयालपुर के प्रधान प्रतिनिधि लल्लन सिंह और उनके तीन अन्य साथियों ने शनिवार दोपहर 3 बजे श्री कृष्णा मिश्रा को बुरी तरह पीटा, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। इस घटना के बाद कुंडा ब्लॉक के कर्मी सदमे में हैं ।