बौंसी: बौंसी और बाराहाट प्रखंड में रबी महाअभियान का आयोजन, किसानों को दी गई जानकारी
Bausi, Banka | Nov 13, 2024 बौसी एवं बाराहाट में बुधवार करीब 12 बजे प्रखंड स्तरीय रबी महाभियान 2024 का आयोजन किया गया। इन दोनों प्रखंडों में सभी पंचायतों से कृषकों ने भाग लिया। कृषि विज्ञान केंद्र बांका के वैज्ञानिको ने रबी फसलों में लगने वाले बीमारी एवं प्रबंधन, उन्नत कृषि प्रणाली, समेकित कृषि प्रणाली अपनाने पर अपने विचार रखे। किसानों ने भी अपने अपने प्रश्नों का उत्तर पाया।