बौंसी: हंसडीहा के पास सीएनजी ऑटो रिक्शा पलटने से चार लोग घायल
Bausi, Banka | Nov 12, 2024 भागलपुर-दुमका मार्ग स्थित हंसडीहा समीप मंगलवार करीब 2 बजे आठ लोगों से भरा सीएनजी ऑटो रिक्शा पलटने से चार लोग जख्मी हो गये। मधेपुरा जिला के चौसा गांव निवासी सचिन कुमार अपने तीन वर्षीय बच्चे रोशन राज, मां बीना देवी, चाची पुष्पा देवी सहित अन्य के साथ बच्चे का मुंडन करवाने देवघर गये हुए थे। देवघर में मुंडन कार्य संपन्न होने के बाद सभी वापस अपने घर लौट रहे थे।