बौंसी: दुमका रोड से चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Bausi, Banka | Nov 11, 2024 बौसी पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को सोमवार करीब 12 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुमका रोड निवासी सौरभ कुमार उर्फ बजरंगी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि 5 नवंबर की रात्रि में आदित्य कुमार घोष जो दलिया मोहल्ले के रहने वाले है, के घर में चोर ने घुस कर बर्तन की चोरी की घटना को अंजाम दिया।