शिवहर: सावन की अंतिम सोमवारी पर एसडीएम ने डुब्बा घाट का लिया जायजा, सुरक्षा के दृष्टिकोण से NDRF और SDRF टीम को किया गया तैनात
एसडीएम अविनाश कुणाल ने आज रक्षाबंधन और सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर डुब्बा घाट पर पहुंचकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया है. उन्होंने बताया कि बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है और लाखों की संख्या में श्रद्धालु डुब्बा घाट पर पहुंच रहे हैं. श्रद्धालु की सुरक्षा को देखते हुए डुब्बा घाट पर एनडीआरएफ एसडीआरएफ टीम को तैनात किया गया है।