शिवहर: एसडीएम ने डुब्बा घाट पर पहुंचकर दो अन्य शवों की तलाश अभियान में तेजी लाने का दिया निर्देश
एसडीएम अविनाश कुणाल बताया कि बागमती नदी में एक सप्ताह के अंदर तीन लोग डूब गए थे. जहां चौथे दिन बाद शव बरामद हुआ है. दो अन्य शव अभी भी लापता हैं. शव की तलाश को लेकर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ को निर्देश दिया है कि सर्च अभियान में और तेजी लाया जाए ताकि जल्द से जल्द दो अन्य लापता शव की बरामद किया जा सके. वहीं डुब्बा घाट पर विधि व्यवस्था का एसडीएम ने जायजा भी लिया है।