शिवहर: रविवार की देर रात शिवहर शहर स्थित पेट्रोल पंप के छत में लगी आग, मची अफरा तफरी, अग्निशमन विभाग ने आग पर पाया काबू
रविवार की देर रात शहर में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब शहर के बीचो-बीच स्थित पेट्रोल पंप के छत में आग लग गयी. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर अग्निशमन वाहन पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया. अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया थोड़ी सी लापरवाही से सैकड़ो लोग बेमौत मरते. आग पर काबू पा लिया गया है. बड़ा हादसा टल गया है।