शिवहर: मोहारी घाट पर डूबे हुए युवक का शव आज चौथे दिन कोलसो मोतनाज़े घाट से हुआ बरामद, एसडीएम ने दी जानकारी
एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया कि 15 अगस्त को मोहारी घाट पर एक युवक डूब गया था. जिसके बाद लगातार एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और गोताखोर के द्वारा शव को बरामद के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा था. लेकिन सफलता हाथ नहीं लग रही थी. आज चौथे दिन कोलसो मोतनाज़े घाट से शव को बरामद कर लिया गया है. बरामद करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शिवहर भेज दिया गया है।