शिवहर: शिवहर शहर के राजस्थान चौक से लेकर रजिस्ट्री चौक तक लगा भीषण जाम, ट्रैफिक पुलिस द्वारा हटाया गया जाम
रक्षाबंधन को लेकर आज देर शाम शिवहर शहर में भीषण जाम का नजारा देखने को मिला है. यह जाम करीब एक किलोमीटर में लगी थी. शहर के राजस्थान चौक से होते हुए गांधी चौक, सब्जी मंडी से लेकर रजिस्ट्री चौक तक भीषण जाम का नजारा देखने को मिला है. हालांकि एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस पहुंचकर घण्टो मश्कत के बाद जाम को समाप्त कर आवागमन बहाल करवाया है।