पिंड्रा: मोहर्रम के दिन दलित महिला के घर में घुसकर मारपीट करने वाले 4 युवकों को बड़ागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी में सोमवार को बड़ागांव थाना क्षेत्र की पुलिस ने 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मुहर्रम के दिन एक महिला ने बच्चों के विवाद के बाद कुछ मुस्लिम युवकों के द्वारा दलित महिला से मारपीट और जातिसूचक गली गलौज किए जाने की शिकायत मिली। नामजद चार आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।