पिंड्रा: बड़ागांव में शराबियों ने थाने के सामने खाई कसम, कहा- खुले में नहीं पीएंगे शराब; वीडियो हुआ वायरल
वाराणसी में सोमवार को सोशल मीडिया पर बड़ागांव थाना क्षेत्र का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो में कुछ शराबी थाने के बाहर कसम खा कर शपथ ले रहे है कि वह कभी भी खुले में शराब नहीं पिएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो बड़ागांव थाने के बाहर का बताया जा रहा है।