पिंड्रा: यूपी STF ने बड़ागांव से एक लाख के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, BHU छात्र की हत्या में था शामिल
वाराणसी में शनिवार को यूपी एसटीएफ की टीम ने बड़ागांव से एक लाख के इनामिया बदमाश विनय द्विवेदी उर्फ गुरु जी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तीन वर्ष से आरोपी फरार चल रहा था और BHU के छात्र गौरव सिंह के साथ छत्तीसगढ़ में संजीव त्रिपाठी के हत्याकांड में शामिल था।