पिंड्रा: बड़ागांव में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम ने पीएम मोदी के विदेश दौरे पर किया कटाक्ष, कहा- विदेश दौरों का नहीं मिलेगा लाभ
वाराणसी में रविवार को बड़ागांव थाना क्षेत्र में एक कार्यक्रम में पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कितना भी विदेश दौरा कर ले इसका कोई लाभ नहीं। युद्ध के दौरान कोई भी देश हमारे साथ खड़ा नहीं रहा, ऐसे में विदेश दौरों का क्या फायदा।