पिंड्रा: वाराणसी में जमीनी विवाद के चलते जमकर हुई मारपीट, छितौना में मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी में शनिवार को छितौना में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वायरल वीडियो को लेकर चौबेपुर पुलिस ने बताया कि मारपीट की शिकायत मिली है, जिसमें चार लोग घायल है। मामले की जांच की जा रही है।