कौशांबी में सनसनीखेज वारदात: घर में अकेली महिला की सिर कूचकर निर्मम हत्या, गांव में मचा हड़कंप
कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा गांव में 55 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। राजमती (55) पत्नी गिरधारीलाल सरोज की खून से लथपथ लाश घर के आंगन में मिली।
बताया जा रहा है कि पति, चार बेटियां और दामाद भरवारी का मेला देखने गए थे। घर में राजमती अकेली थीं।
रात करीब 10:30 बजे जब परिवार के लोग घर लौटे तो आंगन में महिला का शव पड़ा देखकर चीख-पुकार मच गई।
महिला का सिर कूचकर हत्या की गई थी। घर में मिट्टी के चूल्हे पर आग जल रही थी और पास में सब्जी कटी रखी थी। वहीं घर का मुख्य दरवाजा भी खुला मिला।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी और सीओ समेत फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मां की हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस सनसन�
Manjhanpur, Kaushambi | Nov 21, 2026