गुना नगर: सकतपुर: युवक पर बोलेरो चढ़ाने का आरोप, कार्रवाई न होने पर परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार
गुना जिले के कैंट थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव में युवक पर बोलेरो चढ़ाने का गंभीर आरोप सामने आया है। मछली पकड़ने के विवाद में पहले मारपीट और फिर वाहन चढ़ाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे भोपाल रेफर किया गया है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। धमकियों से परेशान परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।