गुना नगर: कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 140 लोगों ने दिए शिकायती आवेदन, जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता
गुना कलेक्ट्रेट में 27 जनवरी मंगलवार को मध्य प्रदेश शासन के निर्देशअनुसार कलेक्टर केके कन्याल ने जनसुनवाई की। 140 लोगों ने दिए शिकायती आवेदनों का अधिकारियों को कलेक्टर ने निराकरण के आदेश दिए। जनसुनवाई में लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य नेत्र और एचआईवी के साथ आधार आयुष्मान कार्ड की सुविधा मिली। तीन लोगों को ₹25000 की आर्थिक सहायता रेडक्रॉस सोसाइटी से दी गई।