गुना नगर: न्यू टेकारी रोड पर पेट्रोल पंप के पीछे 50 फीट गहरे कुएं में गिरा सांड, गौ सेवकों ने सुरक्षित निकाला
गुना में न्यू टेकारी रोड पर पेट्रोल पंप के पीछे एक बिना मुंडेर के खुले 50 फिट के कुएं में 27 जनवरी दोपहर एक सांड गिर गया। लोगों की सूचना पर पहुंचे गौ सेवकों की टीम ने कड़ी मेहनत की रस्सियों के सहारे कुएं में उतरे। गौ सेवकों ने सांड को काफी देर में कुए से सुरक्षित निकाला। प्रशासन से गौ सेवकों ने खुले और बिना मुंडेर के कुएं सुरक्षित करने की मांग की है।