गुना नगर: जगनपुर चक पर आदिवासियों की जमीन पर कब्जा विवाद, कलेक्टर से बोले, भू माफियाओ से मुक्ति दो या इच्छा मृत्यु दो #jansamasya
गुना जगनपुर चक पर सहरिया आदिवासियों ने जमीन पर कब्जा करने के भू माफियाओ पर आरोप लगाए है। 27 जनवरी को कलेक्टर को आवेदन देकर फरियादी बुंदेल सिंह, बलराम सिंह, कमरबाई शरद भाई सहरिया ने कहा, हमने जमीन नहीं बेची सांठगांठ से कब्जा करने की कोशिश जारी है। बरसों से जमीन पर काबिज है, धमकियां मिल रही है। कलेक्टर ने एसडीएम को जांच और सीमांकन आदि को लेकर निर्देश दिए हैं।