गुना नगर: गुना में तीन दिन से बैंकिंग सेवाएं ठप, बैंककर्मी 5 दिन काम की मांग लेकर सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट शाखा में प्रदर्शन
गुना में एसबीआई सहित अन्य बैंकों के अधिकारी कर्मचारियों ने 27 जनवरी को सप्ताह में 5 दिन काम की मांग को लेकर धरना कर प्रदर्शन किया। कहा, केंद्र के अन्य सेक्टर में 5 दिन काम के निर्धारित है, बैंक में लागू नही किए गए। बता दें जिले में तीन दिन से बैंकिंग सेवा बंद है रविवार अवकाश सोमवार गणतंत्र दिवस और मंगलवार को बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज बंद रहा।