नवगछिया पुलिस ने एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे आरोपी कुन्दन कुमार (साहू टोला, भवानीपुर, रंगरा) को गिरफ्तार किया है। वह रंगरा थाना कांड संख्या 96/26 में वांछित था। इस मामले में 21 अप्रैल 2026 को पुलिस ने छापेमारी कर 7.04 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।