करनैलगंज: घाघरा नदी का लगातार बढ़ रहा है जलस्तर, खतरे के निशान से 30 सेमी नीचे बह रही है नदी
घाघरा नदी का एक बार फिर से जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। घाघरा नदी अब खतरे के निशान से एल्गिन ब्रिज पर मात्र 30 सेमी० नीचे बह रही है। पिछले 24 घंटों में जलस्तर में 70 सेमी० की वृद्धि दर्ज की गई है। विभिन्न बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। रविवार सुबह 8 बजे 156791 व रात 10 बजे 108398 क्यूसेक पानी विभिन्न बैराजो से यहीं कुल 265189 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।