करनैलगंज: पहाड़ापुर में चौपाल में उठे मुद्दे पर डीएम हुईं तत्पर, ग्राम विकास अधिकारी को किया निलंबित
DM नेहा शर्मा ने गुरुवार 2 बजे पहाड़ापुर के VDO विवेकानंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। DDO सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि विभागीय जांच में यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि VDO विवेकानंद द्वारा इस प्रकरण के संबंध में उच्च अधिकारियों को भ्रामक सूचना प्रदान कर गुमराह करने का प्रयास किया था।