करनैलगंज: गोंडा-बुढ़वल रेल लाइन पर स्पीड ट्रायल, ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली
गोंडा-बुढ़वल रेल खंड पर 61.72 किमी. लंबी तीसरी रेल लाइन का निर्माण कराया गया है। शुक्रवार करीब 2 बजे करनैलगंज-घाघरा घाट स्टेशन के बीच स्पेशल ट्रेन 130 किमी.,प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई गई। यह ट्रायल नई तीसरी विद्युत लाइन की सुरक्षा और क्षमता की जांच के लिए किया गया। ट्रायल के दौरान रेल सुरक्षा आयुक्त व पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।