करनैलगंज: SP ने मोहर्रम त्योहार के दृष्टिगत करनैलगंज क्षेत्र में जुलूस मार्गों का किया स्थलीय निरीक्षण
शनिवार 5 बजे SP विनीत जायसवाल ने मोहर्रम त्योहार के दृष्टिगत करनैलगंज मे मोहर्रम त्योहार को शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न कराए जाने हेतु मोहर्रम जुलूस मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जुलूस मार्गो की सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात व भीड़ नियंत्रण के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।