करनैलगंज: भूलियापुर गांव में शराबी बेटे ने मां से की मारपीट, भागते समय गिरकर हुई मौत, पत्नी ने हत्या का लगाया आरोप
शनिवार 10 बजे करनैलगंज के भूलियापुर गांव मे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे मे अपनी मां के साथ मारपीट कर रहा था और भागते समय रास्ते मे गिर पड़ा,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। SHO ने बताया कि मृतक मुकेश कुमार के शव को PM के लिए भेजा गया है। पत्नी ममता ने घर के कुछ लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया।