करनैलगंज: करनैलगंज पुलिस ने BEO के ड्राइवर को किया गिरफ्तार, 9वीं के छात्र से रेप का आरोप
करनैलगंज BEO के ड्राइवर विनोद कुमार को नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 9वीं की छात्रा से मोबाइल पर बातचीत करता था। BRC परिसर के पास आरोपी ने छात्रा को बोलेरो गाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार 7 बजे कोतवाल ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।