Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
usr99426380
माता पिता को कंधे पर बैठाकर गंगा यात्रा कराने निकले छह बेटे
Hardoi, Hardoi
| Aug 25, 2026
MORE NEWS
ओम नमः शिवाय
Hardoi, Hardoi | Aug 25, 2026
दबंगों का मारपीट का वीडियो वायरल: हरदोई में घर में घुसकर हमला, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप। हरदोई थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के मानपुर गांव में बदमाशों द्वारा किए गए हिंसक हमले का एक वीडियो वायरल हो गया है। गांव के रहने वाले विवेक शर्मा और उनके परिवार ने बबलू शर्मा, विशाल शर्मा, उनकी पत्नी और बेटी, नितिन गुप्ता और रामसागर गुप्ता पर घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़ित विवेक शर्मा ने बताया कि जब वह मेडिकल जांच के लिए बेहटा गोकुल थाने से टोडरपुर CHC जा रहे थे, तब नितिन गुप्ता, रामसागर गुप्ता, सुषमा शर्मा, बरखा शर्मा और उनकी बहू ने घर पर उनकी पत्नी, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया। पीड़ित ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। इस मामले में पुलिस ने धारा 151 के तहत चालान किया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस छोटे-मोटे झगड़ों पर ध्यान नहीं देती, जिससे ऐसी घटनाएं बड़े विवादों का रूप ले लेती हैं। विवेक शर्मा ने यह भी बताया कि आरोपी बदमाश पहले भी कई बार उन पर हमला कर चुके हैं और उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देते हैं। उनका कहना है कि बबलू शर्मा, विशाल शर्मा, रामसागर गुप्ता और नितिन गुप्ता शराब पीकर अक्सर उन्हें गाली-गलौज करते हैं और मारपीट की धमकी देते हैं, जिससे उनके लिए घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
Hardoi, Hardoi | Aug 25, 2026
छह बदमाशो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Aug 24, 2026
टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन ने कांवड़िये को मारी टक्कर, कांवड़ खंडित** --हादसे से आक्रोशित कांवड़िये पहुंचे परशुरामपुरी कोतवाली, वाहन चालक की तलाश शाहजहांपुर। पांचाल घाट से गंगाजल लेकर फिरोजपुर मदनापुर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़ियों के जत्थे के साथ टोल प्लाजा के पास हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक कांवड़िया घायल हो गया, जबकि जल से भरी कांवड़ सड़क पर गिरकर खंडित हो गई। घटना के बाद आक्रोशित कांवड़िये परशुरामपुरी कोतवाली पहुंच गए। बताया गया कि परशुरामपुरी क्षेत्र के कांवड़िये पांचाल घाट से गंगाजल भरकर फिरोजपुर मदनापुर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। टोल प्लाजा के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने एक कांवड़िये को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कांवड़िया सड़क पर गिर गया और उसके कंधे पर रखी जल से भरी कांवड़ भी जमीन पर गिरकर खंडित हो गई। हादसे में कांवड़िया घायल हो गया। घटना के बाद साथी कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परशुरामपुरी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कांवड़ियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी। हादसे के बाद कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
Hardoi, Hardoi | Aug 23, 2026
अलीगढ़ में सड़क बनी अखाड़ा, दबंगों ने लाठी-डंडों से बरपाया कहर; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल अलीगढ़। जिले में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों द्वारा गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बीच सड़क पर खुलेआम लाठी-डंडे बरसाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। घटना के वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दबंगों का एक गुट हाथ में लाठी-डंडे लेकर मारपीट कर रहा है। सड़क पर मौजूद दुकानों और ठेलों के बीच हुई इस हिंसक घटना से आसपास के व्यापारियों और राहगीरों में खौफ का माहौल बन गया।
Hardoi, Hardoi | Aug 23, 2026
थाने में घुसकर युवक ने पुलिसकर्मियों से की हाथापाई; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक थाने के भीतर घुसकर दो पुलिसकर्मियों के साथ खुलेआम मारपीट और हाथापाई करता हुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बिना किसी डर के खाकी वर्दी पहने पुलिसकर्मियों से उलझ रहा है और उनके साथ अभद्रता कर रहा है। घटना के दौरान थाने में मौजूद अन्य लोग और पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो किस जिले या किस थाने का है और घटना किस तारीख की है, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले की सत्यता और पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा सकती है।
Hardoi, Hardoi | Aug 23, 2026
मेरठ के लोहियानगर में पारिवारिक विवाद बना अखाड़ा, बहु ने ससुर को जूते से पीटा; महिला और उसकी मां हिरासत में मेरठ। जिले के लोहियानगर थाना क्षेत्र के जमनानगर में पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। थाने के बाहर ही शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिला ने अपने ससुर के साथ कथित तौर पर हाथापाई की और जूते से उनकी पिटाई कर दी। सड़क पर ससुर को जूते से पीटने की यह पूरी घटना किसी ने कैमरे में कैद कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में थाने के बाहर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद मारपीट होती दिखाई दे रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना में शामिल महिला और उसकी मां को हिरासत में ले लिया गया है तथा मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Aug 23, 2026
आम आदमी पार्टी ने छेड़ा ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, अयोध्या प्रांत के सरकारी स्कूलों की बदहाली का दावा लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी द्वारा चलाए जा रहे #SchoolThikKaro (स्कूल ठीक करो) अभियान के तहत अयोध्या प्रांत के सरकारी स्कूलों की खस्ताहाल स्थिति को उजागर करने का दावा किया गया है। अभियान के तहत आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो जारी कर सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और जर्जर व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने उत्तर प्रदेश के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास के जर्जर और बदहाल सरकारी स्कूलों का वीडियो बनाकर जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 8382928009 पर भेजें। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की वास्तविक स्थिति को जनता के सामने लाना और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए सरकार पर दबाव बनाना है।
Hardoi, Hardoi | Aug 23, 2026