दबंगों का मारपीट का वीडियो वायरल: हरदोई में घर में घुसकर हमला, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप।
हरदोई थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के मानपुर गांव में बदमाशों द्वारा किए गए हिंसक हमले का एक वीडियो वायरल हो गया है। गांव के रहने वाले विवेक शर्मा और उनके परिवार ने बबलू शर्मा, विशाल शर्मा, उनकी पत्नी और बेटी, नितिन गुप्ता और रामसागर गुप्ता पर घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित विवेक शर्मा ने बताया कि जब वह मेडिकल जांच के लिए बेहटा गोकुल थाने से टोडरपुर CHC जा रहे थे, तब नितिन गुप्ता, रामसागर गुप्ता, सुषमा शर्मा, बरखा शर्मा और उनकी बहू ने घर पर उनकी पत्नी, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला कर दिया। पीड़ित ने इस घटना का वीडियो भी बनाया।
इस मामले में पुलिस ने धारा 151 के तहत चालान किया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस छोटे-मोटे झगड़ों पर ध्यान नहीं देती, जिससे ऐसी घटनाएं बड़े विवादों का रूप ले लेती हैं।
विवेक शर्मा ने यह भी बताया कि आरोपी बदमाश पहले भी कई बार उन पर हमला कर चुके हैं और उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देते हैं। उनका कहना है कि बबलू शर्मा, विशाल शर्मा, रामसागर गुप्ता और नितिन गुप्ता शराब पीकर अक्सर उन्हें गाली-गलौज करते हैं और मारपीट की धमकी देते हैं, जिससे उनके लिए घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
Hardoi, Hardoi | Aug 25, 2026