कानपुर: चकेरी में सगी बहनों को अगवा कर रेप करने के एक आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई गई
चकेरी थाना क्षेत्र में वर्ष 2019 में दवा लेने जा रही दो सगी बहनों को चार लोगों के द्वारा अगवा कर रेप की घटना को अंजाम दिया गया था।पॉक्सो कोर्ट न्यायाधीश डॉक्टर अमित वर्मा की कोर्ट ने मंगलवार शाम 4 बजे एक आरोपी हरनाम को दोषी करार देते हुए 20 साल कैद की सजा सुनाई है।साथ ही अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के निर्देश दिए हैं।