नवाबगंज थाना क्षेत्र में गांजा बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार शाम 6:00 बजे अपलोड कर पुलिस आयुक्त से प्रकरण की शिकायत की गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस आयुक्त ने वीडियो को संज्ञान में लेकर स्थानीय थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।