कानपुर: कानपुर में नगर निगम ने 9 दुकानों को किया सील, 10 लाख से अधिक का था बकाया किराया
नवीन मार्केट में किराया न जमा करने पर नगर निगम की टीम ने बकायदारों पर सीलिंग की कार्रवाई की।लाखों का किराया जमा न करने पर मंगलवार 3:00 बजे नगर निगम में नौ दुकानों को सील कर दिया। जोनल अधिकारी विद्यासागर यादव ने बताया कि कई बार किराया जमा करने का नोटिस दिया गया था उसके बाद भी किराया नहीं जमा किया गया।