कानपुर: कानपुर पहुंचे डीजीपी प्रशांत कुमार ने कमिश्नरेट प्रणाली की उपलब्धियों पर की चर्चा, दी जानकारी
उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष और कानपुर कमिश्नरी प्रणाली के 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में डीजीपी प्रशांत कुमार कानपुर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के साथ मंच साझा किया और उत्तर प्रदेश कमिश्नरेट प्रणाली की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। नीडिया को मंगलवार 6 बजे कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी।