रंगरा चौक: नवगछिया में देशी कट्टा व कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार
नवगछिया पुलिस ने श्रीपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप कार्रवाई करते हुए अवैध आग्नेयास्त्र के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, ₹6,050 नकद और तीन मोबाइल बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमन कुमार व सुमित कुमार (छोटी परबत्ता, इस्माईलपुर) तथा गिरिश कुमार (हमजापुर, मुंगेर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार