महिला एवं बाल विकास निगम बिहार, पटना के निदेशानुसार शुक्रवार को जिला प्रसाशन, मधेपुरा के सौजान्न से इंटरनेशनल फॉर एलिमिनेशन ऑफ़ चाइल्ड अर्ली एंड फाॅर्सड मैरिज के अवसर पर जिला स्तर एवं प्रखंड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर केशव कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, मधेपुरा एवं सभी प्रखंडों में प्रभात फेरी, शपथ ग्रहण कार्यक्रम, पौधारोपण, सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रभात फेरी का शुभारंभ चंद्रकला कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सिंघेश्वर एवं स्वाति कुमारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, शंकरपुर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया. साथ ही उपस्थित छात्र, छात्राएं, शिक्षक एवं कर्मी को बाल विवाह से संबंधित शपथ दिलाई गई एवं विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया.
वहीं दूसरी और सदर प्रखंड अंतर्गत बालम गढ़िया पंचायत में नवाचार कार्यक्रम, निबंध प्रतियोगिता एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी सीमा कुमारी द्वारा बताया गया कि बाल विवाह, कम उम्र में विवाह एवं जबरन विवाह जैसी गंभीर सामाजिक समस्याओं के उन्मूलन के उद्देश्य से यह कार्यक्रम का आयोजन पूरे जिले में आयोजित की गई है. बाल विवाह का प्रभाव केवल एक बच्ची तक सीमित नहीं रहता बल्कि उसके प्रभाव पूरे परिवार समाज और आने वाली पीढियां पर पड़ता है.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीपोओ चंद्रकला कुमारी ने कहा कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुरीति नहीं बल्कि यह बच्चों के बचपन, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वतंत्रता और उसके उज्जवल भविष्य को प्रभावित करता है. विशेष रूप से बालिकाओं के जीवन पर इसका बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी स्वाति कुमारी ने कहा कि कम उम्र में विवाह होने से बच्चा की पढ़ाई छूट जाती है वह अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाती है और शारीरिक एवं मानसिक रूप से अनेक चुनौतियों का सामना करती है. कम उम्र में मातृत्व भी उसके स्वास्थ्य के लिए गंभीर समस्याएं उत्पन्न कर सकती है.
जिला मिशन समन्वयक मोहम्मद इमरान आलम ने कहा कि बाल विवाह में शामिल होने वाले बैंड, बाजा, बाराती, शसराती एवं सगे संबंधी इस कानून के हकदार होंगे. बाल विवाह होने पर 2 साल का सजा एवं एक लाख तक का जुर्माना हो सकता है.
कार्यक्रम में सृजन दर्पण के रंगकर्मी संध्या यादव एवं टीम के कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से सामाजिक संदेश प्रस्तुत किया।
प्रस्तुति में बाल विवाह जैसी कुप्रथा से बालिकाओं के जीवन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं भविष्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को दर्शाया गया। कलाकारों ने संदेश दिया कि बाल विवाह को रोकना केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। बेटियों को शिक्षा से जोड़ना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके सपनों को उड़ान देना ही एक सशक्त एवं समतामूलक समाज की पहचान है।
कार्यक्रम में डॉ चंद्रशेखर निदेशक, एस.डी मैनेजर जीविका अमितेश कुमार, मृत्युंजय कुमार बीपीएम जीविका,दीप्ती कुमारी, लैंगिक विशेषज्ञ राजेश कुमार मुमताज आलम वित्तीय साक्षरता अभिमन्यु कुमार कार्यालय सहायक राकेश कुमार रोशन बालम गढ़िया पंचायत के पूर्व मुखिया बालकिशोर यादव प्रधानाध्यापक, शिक्षक, छात्र छात्राएं, जीविका दीदी के साथ-साथ कई जन प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे.
Information & Public Relations Department, Government of Bihar