बी.पी. मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज, मधेपुरा में वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन
बी.पी. मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज, मधेपुरा में विद्यार्थियों के बीच खेल भावना एवं शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, टीम भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।
इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar