पिंड्रा: चोलापुर में अखिलेश यादव की तस्वीर से अभद्रता, दर्जनों कार्यकर्ता पहुंचे थाने, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर से अभद्रता के मामले में नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक के खिलाफ चोलापुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।