टीकमगढ़: केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने आंगनवाड़ी केंद्र तखा का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय डॉ वीरेंद्र कुमार के द्वारा टीकमगढ़ जिले के आंगनबाड़ी केंद्र तखा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित बच्चों से मुलाकात की और संवाद किया।