टीकमगढ़: ज़िलेभर में पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाकर 405 वाहनों को किया चेक, 63 चालान काटकर वसूला ₹21100 का शमन शुल्क
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अवैध गतिविधियों की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने कुल 405 वाहनों को चेक किया। सघन वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 63 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 21100 का समन शुल्क वसूला।