नौ दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा डॉ. कैलाश पुष्पवान को कुचलने वाला चालक!!
रक्षा बंधन के दिन ऊखीमठ में हुई थी घटना, सिरोबगड़ क्षेत्र से दबोचा गया आरोपी प्रदीप सेमवाल!!
गिरफ्तारी के दौरान अवैध चाकू बरामद, मुकदमा दर्ज!! न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को भेजा गया जेल!!
रक्षा बंधन पर्व के दिन रूद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ में जिला पंचायत सदस्य प्रीति पुष्पवान के पति डॉ. कैलाश पुष्पवान को वाहन से कुचलने के मामले में फरार चल रहे आरोपी चालक को रुद्रप्रयाग पुलिस ने करीब नौ दिन की कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू भी बरामद किया है। इस संबंध में कोतवाली रुद्रप्रयाग में आयुध अधिनियम के तहत अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।
इसी क्रम में पुलिस टीम ने 5 सितंबर की रात्रि सिरोबगड़ क्षेत्र से आरोपी प्रदीप सिंह सेमवाल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर कोतवाली रुद्रप्रयाग में मुकदमा अपराध संख्या 64/2026, धारा 25/4 आयुध अधिनियम के तहत भी अभियोग पंजीकृत किया गया है।