हज़ारीबाग: थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप, इंटक नेता ने SP-DIG से की शिकायत, जांच और कार्रवाई की मांग
पत्र में आरोप लगाया गया है कि परमेश्वर कुमार ने बालू लदे ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में कथित तौर पर ₹4 हजार लिए जाने की शिकायत की थी। इसी शिकायत के बाद 3 सितंबर की शाम उन्हें थाना बुलाया गया, जहां मारपीट और गाली-गलौज किए जाने का आरोप है। एसपी के हस्तक्षेप के बाद उन्हें छोड़े जाने की बात कही गई है।